आज फिर आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी बिहार के इन जिलो में जनता को संबोधित करने....
प्रधानमंत्री की आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली; पटना की 14 में से 5 सीटों पर आज ही वोटिंग भी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज बिहार में तीन रैलियां हैं। उनकी पहली रैली दरभंगा, दूसरी मुजफ्फरपुर और तीसरी पटना में होगी। इन तीनों रैलियों के जरिए मोदी 35 सीटें कवर करने की कोशिश करेंगे। राज्य में आज 71 सीटों पर वोटिंग भी है। इनमें से 5 सीटें पटना में ही आती हैं।
आज ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दरभंगा और पश्चिमी चंपारण में रैली करेंगे।
पिछली बार मोदी ने 370 का जिक्र किया था...
चुनाव बिहार में हो रहा है और रैली भी बिहार में ही थी। लेकिन, मोदी ने मुद्दा कश्मीर का उठाया था। मोदी ने पिछली रैली में कहा था, "ये लोग (विपक्ष) कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल 370 फिर लागू कर देंगे। इतना सब कहकर ये बिहार के लोगों से वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं। क्या ये बिहार के लोगों का अपमान नहीं है। ये लोग जिसकी चाहे मदद ले लें, देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा।"
1 नवंबर को अगली रैली...
मोदी के शासन में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अमित शाह चुनावों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार पूरा मोर्चा प्रधानमंत्री ने संभाल रखा है। आज के बाद मोदी की 6 रैलियां और होनी हैं। 3 रैलियां एक नवंबर को छपरा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में हैं। जबकि, आखिरी 3 रैलियां 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होंगी।
28 अक्टूबर को मोदी दरभंगा , मुजफ्फरपुर और पटना में करेंगे सभा को संबोधित ..
1 नवंबर को मोदी छपरा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में करेंगे जनता को संबोधित...
3 नबम्बर को पश्चिमी चंपारण , सहरसा और फारबिसगंज में करेने सभा...

कोई टिप्पणी नहीं: