लिपि सिंह फिर विवादों में घिरीं, मंत्री व जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार के साथ हेलीकाप्टर में बैठी उनकी फोटो वायरल...
खबर बिहार : आईपीएस लिपि सिंह का विवादों से लगातार रिश्ता रहा है। अभी मुंगेर की आग शांत भी नही हुई थी कि लिपि सिंह एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। मुंगेर और आसपास के इलाके में एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इसमें लिपि सिंह जदयू के मंत्री शैलेश कुमार के साथ हेलिकॉप्टर में बैठी दिख रही हैं। सोशल मीडिया में सभी के पास यह तस्वीर है, लेकिन AMC NEWS यह पुष्टि नहीं करते कि यह तस्वीर कब की है। इन्टरनल सूत्रों की माने तो ये तश्वीर बहुत पुरनी है भीम बांध के उद्घाटन के समय की ये तश्वीर बताई जा रही है | आपको मालूम हो की शैलेश कुमार मुंगेर के जमालपुर से ही जदयू के प्रत्याशी हैं।
कुछ असामाजिक तत्व के लोग ये बता रहे हैं की ये तश्वीर अभी हाल फ़िलहाल की है और लिपि सिंह को हटाये जाने के बाद इन्हे सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है परन्तु AMC NEWS इसकी पुष्टि नही करता है ये अफवाह फैलाई जा रही है ये अभी की तश्वीर नहीं है|
लिपि सिंह की इस तरह की तस्वीर पहली बार सामने नही आई है। इससे पहले जब वो एएसपी थी और उन्हें दिल्ली के साकेत कोर्ट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को वापस लाना था, तब भी कोर्ट जाने के लिए उन्होंने एक जदयू नेता की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। उस घटना की भी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद लिपि सिंह की काफी फजीहत हुई थी। बताया गया कि लिपि के पिता जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के रसूख की वजह से ये व्यवस्था की गई थी। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही लिपि सिंह का प्रोमोशन हुआ था और उन्हे मुंगेर का एसपी बनाया गया था।
amcnews.in आपसे आग्रह करता है की झूठी ख़बरों और अफवाह फ़ैलाने वालों पर ध्यान ना दें और मुंगेर में शांति व्यवस्था को कायम करने में प्रशासन की मदद करें|

कोई टिप्पणी नहीं: