प्रतापगढ़ में खेत के लिए निकली महिला से गैंगरेप, पुलिस ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि के भाई को किया गिरफ्तार...
प्रतापगढ़ में खेत के लिए निकली महिला से गैंगरेप, पुलिस ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि के भाई को किया गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय का भाई अतुल मुख्य आरोपी है।पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।
10 दिन पहले मायके आई थी महिला...
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। 28 साल की महिला 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। महिला रविवार रात को शौच के लिए गई थी। आरोप है कि अतुल पांडेय ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया और खेत में बने ट्यूबवेल में ले गया। जहां उसके साथ ज्यादती की गई। चूंकि महिला हार्ट पेशेंट है। उसके न लौटने पर पति को चिंता हुई। वह उसे खोजते हुए खेत पहुंच गया। तभी उसे तीन लोग भागते दिखे। लेकिन पीड़िता के पति ने आरोपी अतुल को मौके से पकड़ लिया। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी...
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के साथ ही सीओ सिटी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि के भाई अतुल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: