मुंगेर हिंसा : अनुराग का अंतिम क्रिया-कर्म कर रही बहन, डबडबाई आंखों से बोली- प्रशासन है आरोपी...
पुलिस प्रशासन ने जांच के नाम पर फाइल ढोने की कवायद शुरू कर दी है। कई अनगिनत लोग अभी भी जांच के नाम पर या तो पुलिस के शिकंजे में हैं तो कई फाइलों में नामजद। लेकिन आकृति का सीधा सवाल है कि मेरे भाई की क्या गलती थी जो बेवजह उस हादसे का शिकार हो गया। कौन हैं इसके जिम्मेदार और क्या मिल पाएगी उन हत्यारों को इसकी सजा...ये कसक शायद तब तक रहेगी जब तक उन हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती।अनुराग पोद्दार की बहन ने कहा कि हमको न्याय चाहिए, सीबीआई की जांच होनी चाहिए। जिसने भी अनुराग को गोली मारी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूरे बाजार से फायरिंग की आवाज आ रही थी। मेरा भाई तो देवी मां को कंधा लगाने गया था। लेकिन, उसे जगह नहीं मिल रही थी। मोबाइल पर बात हुई तो उसने कहा कि पुलिस लोगों को पीट रही है। मैंने उसे घर जल्द आने की बात कही। इस पर भाई ने कहा कि अभी हंगामा हो रहा है। इस बीच ही उसकी आवाज आनी बंद हो गई। फिर दो बार कॉल लगायी। लेकिन,फोन नहीं लगा। उसके पास से न मोबाइल मिला, न ही पर्स मिला और न ही घर की चाबी। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। हर कोई वीडियो बनाने में लगा था।

कोई टिप्पणी नहीं: