किला परिसर में बड़ी मजार के समीप शनिवार को ऑटो के धक्के से घायल एक होमगार्ड जवान की मौत सोमवार की सुबह भागलपुर से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। जानकारी के अनुसार बड़ी बाजार निवासी होमगार्ड जवान प्रकाश चंद्र कुनकुन शनिवार की दोपहर ड्यूटी लेने पुरानी पुलिस लाइन जा रहे थे। घर से कुछ दूर जाने पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें मार दिया था।
जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया था। भागलपुर में इलाज कर रहे चिकित्सकों द्वारा गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। सोमवार की सुबह भागलपुर से पटना ले जाने के क्रम में बरियारपुर के पास होमगार्ड जवान प्रकाश चंद्र कुनकुन की मौत हो गयी।
बाद में परिजनों द्वारा उसके शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत होमगार्ड जवान मूलत: बरियारपुर प्रखंड के नया छावनी का निवासी था। परिवार में पत्नी पूनम देवी सहित 4 पुत्र और तीन पुत्री है।

Munger : आटो के धक्के से घायल होमगार्ड की मौत, ड्यूटी करने पुरानी पुलिस लाइन जा रहे थे प्रकाश चंद्र
Reviewed by Admin
on
दिसंबर 15, 2020
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: