चीन में लिंगानुपात बनी समस्या जनगणना में सामने आई जानकारी, तीन करोड़ से अधिक पुरुष कुंआरे...
दुनिया में सबसे ज्यादा करीब 140 करोड़ की आबादी वाले देश चीन में तीन करोड़ पुरुष कुंआरे हैं। यह संख्या कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है। हाल ही में हुई जनगणना में यह जानकारी सामने आई है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन में लंबे समय से लड़कों को प्राथमिकता दी जाती रही है।हालांकि, इस साल लड़कियों के जन्म में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद लिंगानुपात में अंतर का समाधान निकलने की उम्मीद नहीं है। पिछले साल चीन में 1.2 करोड़ शिशुओं का जन्म हुआ। इनमें प्रति 100 लड़कियों पर लड़कों की संख्या 111.3 है। 2010 में यह अनुपात 100 लड़कियों पर 118.1 लड़कों का था।
विवाह की उम्र में पहुंचने पर दुल्हनों की कमी
प्रोफेसर बीजोर्न एल्परमैन बच्चों के विवाह योग्य उम्र में पहुंचने पर दुल्हनों की कमी को लेकर आगाह करते हैं। यह सच है कि पिछले साल 1.2 करोड़ शिशुओं ने जन्म लिया है। लेकिन, ये लोग जब बड़े होंगे तो 6 लाख लड़कों को विवाह के लिए दुल्हन नहीं मिलेगी।
चीन में लिंगानुपात बनी समस्या जनगणना में सामने आई जानकारी, तीन करोड़ से अधिक पुरुष कुंआरे
Reviewed by Admin
on
मई 19, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: