Munger News : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले मुंगेर के 05 दुकानों को किया गया सील
लॉकडाउन का उल्लंघन कर खुली 05 दुकानों को मंगलवार को डीएम रचना पाटिल द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों द्वारा सील करा दिया गया। इस दौरान अवैध तरीके से परिचालित होने वाले वाहनों तथा बिना मास्क के बेवजह घूमने वालों से 38,300 रुपया जुर्माना वसूल किया गया। मंगलवार को कौड़ा मैदान में मो. इम्तियाज हुसैन के कपड़े की दुकान एवं रूपेश कुमार के दुल्हन वस्त्रालय को दंडाधिकारी द्वारा सील करते हुए दोनों दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसके अलावा कौड़ा मैदान में ही मनोज कुमार की मनिहारी दुकान, संतोष कुमार पोद्दार की ज्वेलरी दुकान तथा धरहरा मंे वाणी वस्त्रालय को सील कर दिया गया। डीएम ने बताया कि जिले में संचालित 11 कम्यूनिटी किचन में मंगलवार की दोपहर 679 गरीब व असहायों ने भोजन किया।
Munger News : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले मुंगेर के 05 दुकानों को किया गया सील
Reviewed by Admin
on
मई 19, 2021
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: